इटारसी। अतिथि शिक्षक संघ केसला ने कहा है कि उनके वेतन में जानबूझकर देरी की जा रही है। इस आशय का एक ज्ञापन संघ ने कलेक्टर होशंगाबाद को प्रेषित किया है। संघ की ओर से कहा गया है कि अतिथि शिक्षकों को हर महीने वेतन के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार बाबू एनआईसी गुम होने की बात कहते हैं। उनको 15-20 दिन देरी से वेतन मिल पाता है।
संघ ने कलेक्टर को प्रेषित ज्ञापन में कहा है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी केसला को समय पर वेतन देने के लिए एक तिथि फिक्स करने को कहा जाए ताकि उनको बार-बार बीईओ कार्यालय के चक्कर न काटना पड़े।
अतिथि शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








