---Advertisement---

अधिवक्ता से मारपीट पर पूर्व सरपंच पर मामला दर्ज

By
On:
Follow Us

इटारसी। अधिवक्ता दीपक तिवारी से मारपीट पर ग्राम लोहारियाकलॉ के पूर्व सरपंच राजू उर्फ बलवीर बैस के खिलाफ इटारसी थाने में मामला दर्ज हुआ है। अधिवक्ता संघ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 327, 341, 294, 506 आईपीसी का प्रकरण दर्ज किया है।
अधिवक्ता दीपक तिवारी के साथ होटल गगन-मगन के पास मारपीट की सूचना मिलने के बाद अधिवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संघ में सचिव पारस जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक शर्मा, संतोष गुरयानी, विनोद भावसार, संजय शर्मा, रघुराज सिंह बघेल और आरबी पांडेय आदि पुलिस थाने पहुंचे और नगर निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मौर्य से मिले। उन्होंने मारपीट की संपूर्ण जानकारी टीआई को देकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की। फरियादी दीपक पिता अरविंद तिवारी की शिकायत पर राजू उर्फ बलवीर सिंह बैस के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया। अधिवक्ता ने शिकायत में कहा कि राजू ने उनसे शराब पीने के लिए छह सौ रुपए की मांग की और न देने पर गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।
ओझा बस्ती में मारपीट
आज सुबह ओझा बस्ती में रहने वाले ओझा परिवारों के बीच मारपीट की घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज हुई। फरियादी आशा ओझा ने बताया कि आरोपी विष्णु और रेशमा ने उससे मारपीट करके गालियां दीं. आरोपियों ने लोहे की रॉड से मारपीट करने की धमकी भी दी। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर धारा 294, 323, 506, 34 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.