---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

अधूरे पड़े विकास के खिलाफ अनोखे अंदाज में प्रदर्शन

By
On:
Follow Us

नागरिकों ने सब इंजीनियर को सौंपे गुलाब के फूल
इटारसी। आज वार्ड 16 सोनासांवरी नाका जाटव मोहल्ला में युवा कांग्रेस नेता अमित कापरे के नेतृत्व में दर्जनों वार्ड वासियों ने अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वार्ड वासियों की मांग थी कि ऐसे जनहित के कार्य जो मामूली लागत से विगत नगर पालिका परिषद में किए जा सकते थे, उन्हें आधा अधूरा छोड़ दिया है। वार्ड वासियों ने विरोध का प्रदर्शन नगरपालिका इंजीनियर संतोष सिंह बैस को गुलाब के फूल भेंट देकर किया।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता अमित कापरे ने कहा कि इस संदर्भ में विगत 8 वर्षों से लगातार प्रदर्शन और ज्ञापनों के माध्यम से नगर पालिका को इन छोटी छोटी समस्याओं के बारे में अवगत कराते रहे हैं। 20 जनवरी 2018 को श्री कापरे वार्ड के लोगों के साथ नाले में खड़े हुए थे। उन्होंने नाले में आधा डूब कर सफाई सत्याग्रह किया था, तब जाकर कहीं प्रशासन की नींद खुली और नाले का निर्माण हो सका किंतु करीब 200 फीट लंबे बने इस नाले के बगल में पुरनी ही नहीं की गई। जिससे नाले की दीवार क्षतिग्रस्त होने की संभावना है। साथ ही इससे सटी सड़क नीचे से खोखली हो चुकी है जिसके कारण दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
श्री कापरे ने बताया जनवरी में किए प्रदर्शन के बाद 23 मई 2018 को भी अर्धनग्न होकर वार्ड के विकास के लिए घर-घर जाकर वार्ड वासियों से भिक्षा मांगी एवं नगर पालिका में प्रदर्शन किया। वार्ड वासियों के इस प्रदर्शन से नाले का निर्माण तो हो गया किंतु बाकी के कार्य अभी भी आधे अधूरे पड़े हैं। इस प्रदर्शन के दौरान हम लोगों की मांग थी की वार्ड में पानी की पाइप लाइन की सुचारू व्यवस्था की जाये जिससे समुचित जल प्रदाय हो सके लेकिन गत वर्ष गर्मी में पानी के लिए वार्डवासी रात रातभर छोटे बच्चों सहित टैंकरों से पानी भरते रहे। इसके ठीक एक साल पश्चात पुन: 4 जून 2019 को वार्ड वासियों ने पाइप लाइन एवं सड़कों के संदर्भ में ज्ञापन तत्कालीन सीएमओ हरिओम वर्मा को दिया किंतु आज तक उक्त समस्या का निराकरण नहीं हो पाया।
ज्ञात हो कि इसी माह 8 जनवरी को नगरपालिका का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। वर्तमान परिषद के शून्य हो जाने के कारण एसडीएम को नगरपालिका का प्रभार लेना था किंतु संभवत उनके पास आदेश नहीं पहुंचा। आगामी नगर पालिका चुनाव संभवत: इस वर्ष के मई माह में होना तय है। तब तक नगरपालिका का संचालन एसडीएम द्वारा होगा। यहां सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि अधूरे पड़े इन विकास कार्यों को गति मिल पाएगी या नहीं। इस प्रदर्शन में कापरे के साथ दीपू मालवीय, रिंकू रैकवार, भरत मधु, गोलू जाटव, रुकमणी मधु, प्रदीप पठोदिया, विनोद राठौर, भवानी गुप्ता, मनोज बड़कुर, मनीष यादव, धर्मेंद्र दुंदुभी, फूलवती बाई, तारावती मधु, मोहिनी मधु, मीराबाई दुर्गा मधु, मालती मधु सहित दर्जनों वार्ड वासी मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.