---Advertisement---

अपडेट दो : धरती पर आकाशगंगा, आसमान में आतिशबाजी 

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश ने छह माह पूर्व ही दीवाली मना ली। अवसर था, कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों सहित उन सभी के प्रति श्रद्धा जताना जो इस जंग को जीतने के लिए अपनी मेहनत, समय देने के साथ परिवार से जुदा रहने की पीड़ा उठाने के साथ ही मानवता के लिए अपनी जान की परवाह नहीं कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों का आह्वान किया था कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे अपने घरों की लाइट बंद करके दीपक, मोमबत्ती जलायें या फिर मोबाइल का फ्लेश लाइट ऑन करें। सोशल मीडिया पर भले ही लोगों ने इसका मजाक बनाया हो, लेकिन देश में और शहर में भी लोगों ने अतिरिक्त उत्साह के साथ प्रधानमंत्री की बात का मान रखा और हर सीमाओं से परे जाकर अपने घरों के सामने दीपयज्ञ का आयोजन कर डाला। नीचे असंख्य दीपमालाओं से ऐसा लगा मानो धरती पर आकाशगंगा उतर आयी हो। इस दौरान कई लोगों ने हर्ष अतिरेक का प्रदर्शन करके आतिशबाजी की और आसमान पर रंग-बिरंगी फलझडिय़ां बिखेर दी।

इस तरह से जतायी श्रद्धा

मोदी जी का आह्वान था। 9 मिनट, 9 बजे और 9 दीपक जलाने का। जहाँ गांव और शहर में लाइट बंद करके अभिवादन किया वहीँ मंदिर भी इसी अछूते नहीं रहे पोटरखोली हनुमान मंदिर में भक्तों द्वारा दीप जलाये गए

mohit harda

वहीँ जिला हरदा से जैविक खेती कृषक मोहित बादर ने भी दीपों से जगमगाता हुआ गोसाईं मंदिर का विडियो शेयर किया।

sourabh shivnani 1

सोशल दिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुए कोरोना फाइटर्स के प्रोत्साहन तथा कॉरॉना जैसी महामारी से लड़ने के लिए आज परिवार के साथ दिए सौरभ शिवनानी , गांधी नगर बालाजी मंदिर इटारसी।

anrag gupta
देशवासियों का उत्साह अभूतपूर्व और अतुलनीय है। हम कोरोना से यह लड़ाई अवश्य ही जीतेंगे : अनुराग देव गुप्ता मालवीय गंज

SK SHARMA OF

श्रीकृष्ण शर्मा आयुध निर्माणी इटारसी : इनके परिवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर अपने घर के सामने दीपयज्ञ किया। दीये जलाये और परिवार के साथ घर के छत में आकर आतिशबाजी की। इनका मानना है कि जो लोग कोरोना जैसे अदृश्य दुश्मन से लड़ रहे हैं, उनकी हौसला अफजायी के लिए इनका पूरा परिवार दुआयें कर रहा है।

mukesh chourey

सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में इंदिरा नगर न्यू यार्ड से मुकेश चौरे अपने परिवार के साथ

sandeep

आज पूरा भारतवर्ष दीवाली मना रहा है ओम नमो जय भारत माता : संदीप सराठे अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ।
rohit

योद्धाओं के सम्मान में एक जलाना तो बनता है : रोहित सक्सेना अपने परिवार के साथ, गाँधी नगर इटारसी

manish jaiswal

हम सब मिलकर हिंदुस्तान में कोरोना को हराएंगे : मनीष जैसवाल

jyoti

दीप जलाकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में शामिल सभी जांबाजों को दिल से सलाम : बालाजी मंदिर से ज्योति

shyam singh

दीप जलाना तो हमारी परंपरा रही है। दीपक तो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है: श्याम सिंह राजपूत न्यू गरीबी लाइन इटारसी

shubham sen

पहले भी कई महामारी को हिन्दुस्तान में आकर हारना पड़ा है, कोरोना भी हमारे आत्मबल के आगे घुटने टेकने को मजबूर हो जाएगा : सुभम सेन

chandrakant mehra

देश कोरोना के खिलाफ एकजुट : चंद्रकांत मेहरा ग्राम सोनासावरी

Sushma Kushwaha

सुषमा कुशवाह ने भी वैश्विक महामारी कोरोना को शहर के साथ मिलकर चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि दुश्मन अदृश्य हो तो धैर्य और समझदारी से उसका मुकाबला किया जाता है। ये दीपक इस बात का प्रमाण हैं कि सारा देश कोरोना के खिलाफ एकजुट है। इसी तरह से हम सब मिलकर इस महामारी को भी देशनिकाला देने में कामयाब हो जाएंगे।

ganesh gour

ग्राम टिगरिया, तहसील डोलरिया जिला होशंगाबाद के गणेश गौर का कहना है, मेरे स्वयं के ग्राम टिगरिया में जो मोदी जी का आह्वान था। 9 मिनट, 9 बजे और 9 दीपक जलाने का। वह गांव में दिखा और पूरे गांव में लाइट बंद करके अभिवादन किया। गांव के व्यक्ति का प्रधानमंत्री के आह्वान पर जागरूक होना यह एक अपने आप में बहुत श्रेष्ठ कार्य है।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.