इटारसी। अपना शहर पहचानों प्रतियोगिता का आयोजन रानी अवन्ति हेल्प लाइन संस्था द्वारा 14 नवंबर बाल दिवस पर दोपहर 2 बजे शिवराजपुरी कॉलोनी से किया जावेगा। इसमें किसी भी संस्था के छात्र -छात्रायें सम्मिलित हो सकते है।
इस कार्यक्रम में प्रतिभागी नि:शुल्क सम्मिलित हो सकते है। प्रतिभागियों को साइकिल लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को इटारसी शहर के 10 पहचान स्थल छायाचित्र दिए जावेंगे। जिन्हे पहचान कर वहा पहुंच कर समन्वयक के हस्ताक्षर छायाचित्र पर करवारकर वापिस आना होगा। जो पहले 10 स्थानों की पहचान कर वापिस आवेगा वो विजेता, उपविजेता, रनरअप होगा। प्रतियोगता को आयु वर्ग समूह में वर्गीकृत किया गया है। छात्र -छात्राओं के आयु समूह 12 से 16 वर्ष, 16 से 20 वर्ष, एवं 20 से 24 वर्ष होंगे।
अपना शहर पहचानों प्रतियोगिता 14 को
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








