इटारसी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली। -बैठक में पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशांक गर्ग ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए।
माह अक्टूबर में नवरात्रि एवं मुस्लिम पर्व मोहर्रम को लेकर सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारी प्रतिदिन साइकल पैदल भ्रमण किए जाने एवं जन संवाद करने के एसपी ने निर्देश दिये।
एसपी ने यह भी निर्देश दिये कि थानों में विगत वर्षों से लंबित गुम इंसान एवं मर्ग संबंधी प्रकरण का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। थानों में लंबित अनसुलझे, गंभीर एवं सनसनीखेज अपराधों का निराकरण एसडीओपी के निर्देशन में किए जाये। थाना क्षेत्रों में चल रही अवैध गतिविधियां जैसे अवैध रेत परिवहन उत्खनन अवैध शराब एवं मादक द्रव्यों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के गुंडों की सूची, निगरानी बदमाशों की सूची अपडेट करने एवं नवीन गुंडा लिस्ट बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
अपराधों की समीक्षा बैठक में एसपी ने दिये निर्देश
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







