---Advertisement---

अब कृषि विभाग करेगा जैविक खेतों का विजिट

By
On:
Follow Us

इटारसी। ग्राम सेवा समिति रोहना और निटाया के सदस्य कृषि विभाग और मीडिया के साथ मिलकर जल्द ही जैविक खेती करने वाले किसानों के खेतों पर जाकर फील्ड विजिट करेगी। आमजन में जैविक कृषि उत्पाद के लिए जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से काम कर रही ग्राम सेवा समिति अब जैविक खेती करने वाले किसानों के खेतों पर जाकर कृषि विभाग को अवगत कराएगी ताकि यह भी स्पष्ट हो सके कि समिति के साथ जुड़े किसान वास्तव में जैविक खेती ही कर रहे हैं।
आज रविवार को इटारसी के पहली लाइन में लगे जैविक बाजार में उपसंचालक कृषि जितेन्द्र सिंह ने आकर निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की। उन्होंने किसानों द्वारा की जा रही जैविक खेती को सराहा एवं भविष्य में फील्ड विजिट कर किसानों द्वारा जि़ले में की जा रही जैविक कृषि को देखने एवं जि़ले में जैविक खेती को बढ़ाने हेतु प्रयास किये जाने की बात की। रविवार को सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने भी जैविक बाजार में पहुंचकर किसानों से मुलाकात कर ग्राम सेवा समिति के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने जैविक उत्पाद को आज की जरूरत बताया।

it50120 3
प्रधानमंत्री भी जैविक के पक्ष में
इटारसी पहुंचे कृषि उप संचालक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी जैविक खेती को बढ़ावा देने के पक्ष में हैं। पिछले दिनों जब कृषि कर्मण अवार्ड के लिए श्री सिंह होशंगाबाद की दो महिला किसानों के साथ बैंगलोर पहुंचे थे उस वक्त प्रधानमंत्री ने आगामी समय में कृषि कर्मण अवार्ड की एक कैटेगरी जैविक के क्षेत्र में भी करने की बात की है। उन्होंने कहा कि होशंगाबाद जिले में भी इसके लिए तैयारी प्रारंभ करना चाहिए। हमें प्रदेश के अन्य जिलों से भी आगे जाकर जैविक कृषि के क्षेत्र में तेजी से काम करना होगा।

फसल अवशेष प्रबंधन पर बात
जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी बाबू, जमानी के कृषक और ग्राम सेवा समिति के सदस्य हेमंत दुबे, मार्गदर्शक कश्मीर सिंह उप्पल, रोहित नागे, रामकृष्ण रघुवंशी, हरदा के कृषक बसंत वर्मा, ढाबाकलॉ से प्रतीक शर्मा, रोहना के रूपङ्क्षसह राजपूत, राजेश शामली, नन्हेंलाल भाटी सहित अन्य किसानों से श्री सिंह ने फसल प्रबंधन पर भी बातचीत कर सहयोग मांगा। कृषि उपसंचालक श्री सिंह ने बताया कि विभाग विजिट के दौरान किसानों को प्रेरित कर फसल अवशेष प्रबंधन कर नरवाई को खेत में मिलाकर खाद बनाने एवं नरवाई में आग लगाने से रोकने के प्रयास किये जाएंगे।

विजयपाल ने की सराहना, खरीद भी की
सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने भी रविवार को पहली लाइन में लगे जैविक कृषि बाजार में पहुंचकर न सिर्फ समिति के इस प्रयास की सराहना की बल्कि उन्होंने यहां से कई चीजों की खरीदारी भी की। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पाद की तरफ जाना आज की महती आवश्यकता है। रसायनिक खेती से शरीर को हो रहे नुकसान और नित नयी बीमारियां होने से वक्त आ गया है कि हम समय रहते, जैविक उत्पाद को अपनाएं और खुद को असाध्य रोगों से बचाएं। उन्होंन कहा है कि होशंगाबाद में भी जल्द ही जैविक बाजार लगाएं, जो मदद होगी वह करेंगे।

सेवा करने आ रहे नागरिक
जैविक उत्पाद के प्रति आमजन की बढ़ती रुचि को देखते हुए शहर के अनेक ऐसे लोग हैं जो बिना किसी स्वार्थ के यहां सेवा करने पहुंच रहे हैं। खानपान व्यवसाय से जुड़े राजेश सोनकर ने रविवार को यहां अपनी ओर से किसानों और ग्राहकों के लिए पेयजल की व्यवस्था की थी। इसी तरह से व्यापारी सुधीर जैन ने अपनी दुकान के सामने की जगह बाजार के लिए उपलब्ध करायी और सारा दिन मौजूद रहकर व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। कावेरी एस्टेट निवासी श्री रावत ने यहां पॉलिथिन मुक्त वातावरण के लिए कपड़े के बने थैले उपलब्ध कराए।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.