इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के प्रयासों से पॉइंट्स मैन की ड्यूटी 12 घंटे से 8 घंटे होगी। संघ के प्रवक्ता प्रीतम तिवारी ने बताया कि पॉइंट्समेन की 12 घंटे की ड्यूटी से 8 घंटे करने का यह फैसला अचानक नहीं हुआ है। रोस्टर गलत था। लेकिन पुराने पॉइंट्समैन साथियों को दर्द होता था और वे हर फोरम में अपने दर्द को बयां करते थे। कभी वे ऑफिसर से आरटीआई मांगते थे तो कभी यूनियन वालों पर भी गुस्सा निकाल लेते थे।
कहते हैं न कि संघर्ष करने वालों को भी साथी मिलते हैं और आज उन्हीं पुराने पॉइंट्समैन की लड़ाई को यूनियन ने प्रशासन के समक्ष रखा और आज उनकी विजय हुई। उन पॉइंट्समैन जिनकी सेवानिवृत्त होने में एक साल या एक महीना होगा, उनकी पूरी जि़ंदगी का संघर्ष का लाभ उनको ज्यादा नहीं मिलेगा लेकिन जितने अब नए पॉइंट्समैन आएंगे, उनको पूरा लाभ मिलेगा।
इसीलिए संघर्ष सिर्फ इसीलिए मत करो कि जीत मेरी होगी, संघर्ष के कारण ही यह सब संभव हुआ। पॉइंट्स मैन की 8 घंटे ड्यूटी होने पर सभी में हर्ष व्याप्त है और सभी ने महामंत्री मुकेश गालव, फिलिप ओमेन, टीके गौतम और केके शुक्ला का आभार व्यक्त किया है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
अब पाइंट्समेन की ड्यूटी 8 घंटे की होगी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com