---Advertisement---

अब मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे खेत और नपा के पंप

By
On:
Follow Us

विधायक निधि और नगर पालिका निधि से प्रस्तावित रोड का भूमिपूजन
इटारसी। धौंखेड़ा वर्षों से इटारसी को पानी पिला रहा है, लेकिन नपा ने कभी यहां की $फिक्र नहीं की। अब ऐसी नगर पालिका मिली है, जो सबकी सुध ले रही है। नौजवान तो जानते ही नहीं कि पहले की सरकारों ने क्या हालात पैदा कर दी थी। जब मैं 1990 में विधायक बना तो इस गांव में आने के लिए रोड भी नहीं थी। जिनको पचास साल दिए उन्होंने गांवों को कुछ नहीं दिया। आज गांव में सड़कें, नालियां हैं और अन्य विकास कार्य भी हुए हैं। आज रोड का भूमिपूजन हुआ वह भी इसी का हिस्सा है।
यह बात मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा ने ग्राम धौंखेड़ा में विधायक निधि और नगर पालिका निधि से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड के भूमिपूजन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। भूमिपूजन समारोह शासकीय माध्यमिक शाला धौखेड़ा के कैंपस में हुआ था। यह रोड मुख्य सड़क से नपा के पंप हाउस तक बननी है जिससे ग्रामीणों को भी अपने खेतों में जाने के लिए सुविधा हो जाएगी। 255 मीटर की यह सड़क विधायक निधि से तथा 150 मीटर नपा निधि से बनेगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ शर्मा ने पूर्व लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मंत्रित्व कार्यकाल में इस जिले में काफी अच्छी सड़कें मिली हैं जिनका निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व बनता है कि हम जनता की कसौटी पर खरे उतर सकें।
it5217 (1)नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह गांव हमें पानी पिलाता है, इसलिए इसका हमारे लिए विशेष महत्व है। सड़क को और आगे बढ़ाने के लिए राशि की मांग पर उन्होंने कहा कि जैसा विधानसभा अध्यक्ष का आदेश होगा, कार्य किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल ने कहा कि इस गांव के लिए जिला पंचायत की राशि से दो लाख रुपए की घोषणा करता हूं, लेकिन इसके लिए योजना बना लें कि राशि को कहां खर्च करना है। इसका सदुपोग हो, ऐसी योजना बनाएं। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोलंकी ने कहा कि हमें विकास में सहयोग करने, मार्गदर्शन देने वाले डॉ शर्मा जैसे जनप्रतिनिधि मिले हैं तो विकास तो होते ही रहेगा। स्वागत भाषण ग्राम पंचायत तारारोड़ा के सरपंच निशांत चौधरी ने दिया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य अनिता पटेल, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष अतुल गौर, भाजपा महामंत्री अनिल बुंदेला, नरेन्द्र सोलंकी, पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवती चौरे, पार्षद राकेश जाधव, राहुल पटेल, देवेन्द्र पटेल, शुभम सिंह राठौड़, मनीष ठाकुर, खेड़ा के पार्षद राजकुमार यादव, राजू बैस सहित अनेक ग्रामीण और इटारसी के नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील बाजपेयी ने और आभार प्रदर्शन श्रवण चौधरी ने किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.