इटारसी। शहर में सुअरों के बढ़ते आतंक और पिछले दिनों बंगलिया में एक महिला पर किए हमले को देखते हुए नगर पालिका ने आज से सुअर पकड़ो अभियान शुरु किया है। सुअर पकड़कर शहर के बाहर छोड़े जा रहे हैं।
नगर पालिका में स्वास्थ्य अधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि सुअर मालिकों को मुनादी के माध्यम से अपने सुअरों को बाड़े में रखने को कहा था, बावजूद इसके सुअर मालिकों ने आदेश नहीं माना और जिसके परिणाम स्वरूप सुअरों का आतंक बढ़ता गया। नगर पालिका ने आज से जो सुअर पकड़ो अभियान शुरु किया है, उसके तहत सबसे पहले बंगलिया क्षेत्र से ही सुअर पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन बंगलिया क्षेत्र से करीब दस सुअर पकड़े हैं।
श्री तिवारी ने कहा कि यह अभियान अब निरंतर चलेगा और संपूर्ण शहर में इस तरह अभियान चलाकर सुअर पकड़कर शहर से बाहर छोड़े जाएंगे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
अभियान शुरु, पहले दिन पकड़े दस सुअर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com