होशंगाबाद। कोतवाली पुलिस ने आज नर्मदा के कोरीघाट पर पल्लेपार से आ रही शराब की बड़ी खेप जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब साठ हजार रुपए आंकी जा रही है जबकि पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करने वाली 50 हजार रुपए कीमत की नाव भी जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नर्मदा से नाव के जरिए परिवहन करके बुधनी तरफ से लायी जा रही 13 पेटी देशी/अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्यवाही की है। कार्रवाई के दौरान एएसपी शशांक गर्ग भी मौके पर पहुंचे।
सारी कार्रवाई कोतवाली टीआई महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में हुई। इसी तरह से मुखबिर की सूचना पर लश्कर चौक पर हुई कार्यवाही में 1 पेटी अंग्रेजी शराब सहित याना गाड़ी जब्त। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 6 हजार रुपये और 1 लाख 20 हजार रुपये की बाइक भी जब्त की है। दोनों कार्यवाही के दौरान पकड़ी गई शराब सहित अन्य सामग्री की कुल कीमत 2 लाख 45 हजार के लगभग बताई जा रही है।
अवैध शराब और वाहन सहित माल जब्त
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







