इटारसी। सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी निरीक्षक के नेतृत्व में आज आबकारी अमले ने इटारसी सूरजगंज, गरीबी लाइन, झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में सघन गश्त करते हुए तीन आरोपियों अशोक, राम प्यारे, राहुल ठाकुर आदि से 450 किलोग्राम महुआ लाहन सहित 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। सहायक आयुक्त आबकारी राज नारायण सोनी ने बताया कि आबकारी विभाग के द्वारा लगातार सघन चैकिंग व गश्ती कर अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर कारवाई की जा रही है। इस कारवाई मे उपनिरीक्षक राजेश साहू, मदन रघुवंशी सहित आरक्षक केके चौरे व अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है।
अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








