इटारसी। अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सूर्यवंशी का इटारसी रेल्वे स्टेशन पर स्वागत किया। वे अहिरवार समाज संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होने छत्तीसगढ़ जा रहे थे। अहिरवार समाज संघ के सदस्यों ने डॉ. सूर्यवंशी का इटारसी रेल्वे स्टेशन पर स्वागत किया।
इस दौरान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष टीआई चौधरी, अमान सिंह नरवरिया, महिला प्रकोष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष शकुन्तला अहिरवार का भी स्वागत किया। इस अवसर पर संघ के संभागीय महासचिव कन्हैया लाल बामने, राजू सिकंदर बकोरिया, संजय मंडराई, सोनी अहिरवार, देवी खड़ोतिया, गोपाल मंसूरे, कपिल अहिरवार, अविनाश अहिरवार, अजय विजय अहिरवार, हरिसिंह अहिरवार, अनिकेत अहिरवार, पप्पू अहिरवार, रंजीत अहिरवार आदि उपस्थित थे।
अहिरवार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








