---Advertisement---

आकर्षक मेहंदी लगी, पूजा की थाली भी सजी

By
On:
Follow Us
शासकीय कन्या महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव उमंग 2018 

इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव उमंग 2018 के अंतर्गत दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सलाद डेकोरेशन, पूजा की थाली डेकोरेशन, मेंहदी, फ्लावर डेकोरेशन, बेस्ट फ्रॉम बेस्ट एवं केश सज्जा आदि प्रतियोगिताएंं सम्पन्न आयोजित की हुई। छात्राओं ने सलाद एवं पूजा की थाली को नई एवं आर्कषक ढंग से सजाया। प्रतियोगिताओं के आकर्षण का केंद्र बेस्ट फ्रॉम बेस्ट प्रतियोगिता रही जिसमें छात्राओं ने पुरानी एवं अनुपयोगी वस्तु से आकर्षक, उपयोगी एवं न्यूनतम लागत की वस्तुएं बनाई।
इस अवसर पर डॉ. व्हीके राणा, डॉ. श्रीराम निवारिया, डॉ. आरएस मेहरा, डॉ. संजय आर्य, डॉ. पुनीत सक्सेना,  शिरीष परसाई, राजेश कुशवाह, सोमेश राठौर, चारू तिवारी,  पूनम राय, प्रियंका भट्ट, सुषमा चौरसिया, कामधेनु पटोदिया, सोनम शर्मा, महेन्द्रिका मालवीय, सरिता मेहरा एवं स्टॉफ उपस्थित था।
ये रहे परिणाम

मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में प्रथम योगिता सेंगर, द्वितीय किरण बोरासी, तृतीय  शिवानी पटेल, केश सज्जा में प्रथम प्रियंका मेधे, द्वितीय ऐश्वर्या बडग़े, तृतीय मोनिका नागदेव, सलाद डेकोरेशन में प्रथम मंजू चौधरी, द्वितीय सपना मालवीय, तृतीय राधिका मेहरा, पूजा की थाली सजाओ में प्रथम शिवानी अरमा, द्वितीय चांदनी बघेल, तृतीय सपना मालवीय, फ्लावर डेकोरेशन में प्रथम सपना मालवीय, द्वितीय अपूर्वा अग्रवाल और निकहत बानो, तृतीय चांदनी बघेल, वेस्ट फ्रॉम वेस्ट में प्रथम शिखा और शिवानी आरमा, द्वितीय मोनिका नागदेव, तृतीय सीमा नागदेव रही।

it16218 5
एमजीएम में खेल प्रतियोगिता हुई
शासकीय एमजीएम पीजी कालेज में के पहले दिन खेल प्रतियोगिताएं हुईं। प्राचार्य डॉ. पीके पगारे एवं छात्र संघ अध्यक्ष लक्ष्मी बनवारी, उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, सचिव आकाश चौधरी सह सचिव रेनु दीक्षित ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। पहले दिन खेल, रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता हुई।
100 मीटर दौड़ छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग हुई। इसमें प्रिया बरखने  और शुभम कुमार सोनी प्रथम, रेशम खान और सत्यम् सिंह  द्वितीय, वंदना बरखने और मोहन राव तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़  में निधि तिवारी, राहुल पटैल प्रथम, साक्षी चौरे, शुभम यादव  द्वितीय, प्रिया बरखने, आषीष पटैल तृतीय, 400 मीटर दौड़ में रेशम खान  और सत्यम सिंह राजपूत प्रथम साक्षी चौरे, सुल्तान काजले द्वितीय, शांति चौरे और मोनू केवट तृतीय चम्मच रेस छात्रा में वंदाना बरखने प्रथम अंकिता चौरे द्वितीय और मोनिका चौरे तृतीय रही। इसी तरह से कुर्सी दौड़ में रेशम खान प्रथम, नर्मदा पटेल द्वितीय और वंदना बरखने तृतीय रही। गोला फेंक में छात्र और छात्राओं में शांति चौहान, कमल मालवीय प्रथम, श्वेता रैकवार और रवि पटैल द्वितीय, नेहा मेहतो और कमलेश लोखंड़े तृतीय, भाला फेंक में नेहा मेहतो और कमल मालवीय प्रथम रेशम खान और नीलेश कलम द्वितीय, मोनिका चौरे और सत्यम सिंह तृतीय, मेंहदी में  शिवानी सोनी प्रथम, काजल गार्वे द्वितीय और आकांक्षा तृतीय रही। रंगोली में राखी मालवीय प्रथम, दीपाली चौरे द्वितीय और पूर्णिमा मालवीय तृतीय रही।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.