इटारसी। आखिरकार आज मंडी से खुशखबरी आ ही गई और मंडी में लगातार तीन दिन से समर्थन मूल्य पर खरीद की शुरुआत होने का इंतजार खत्म हो गया। आज यहां समर्थन मूल्य पर डेढ़ सौ क्विंटल से अधिक मूंग की खरीद हो गयी। खरीद की शुरुआत के वक्त मंडी समिति के अध्यक्ष विक्रम तोमर, तहसीलदार कदीर खान, क्वालिटी कंट्रोलर श्री गौर, नर्मदांचल वृहताकार सहकारी समिति मर्यादित के प्रबंधक जितेन्द्र सिंह राजपूत, सहायक प्रबंधक सौरभ सिंह सोलंकी और अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल मौजूद थे।
आज ग्राम गुराडिय़ा मोती के किसान अनूप सिंह की 50 बोरी, सुखराम यादव की &0 क्विंटल, बाईखड़ी के गुरमीत सिंह की 70 क्विंटल और संतोष कीर मनवाड़ा की 15 बोरी एफएक्यू मूंग की खरीद हो गई। समिति ने किसानों से आग्रह किया है कि खरीद की प्रक्रिया एसएमएस के जरिए होना है, जिनके पास एसएमएस पहुंचें केवल वही किसान यहां अपनी उपज लेकर आएं ताकि उनको परेशान न होना पड़े।
आखिर आज मंडी से आ ही गई ये खुशखबरी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







