इटारसी। जैन आचार्य श्री विशुद्ध जी महाराज ससंघ का आज नगर आगमन हुआ। आज सुबह आचार्यश्री के नगर में प्रवेश को लेकर पहले से ही तैयारी कर ली गई थी। सुबह समाज के सदस्यों, नगरवासियों और नपा इटारसी की ओर से आचार्यश्री का स्वागत स्टेट बैंक तिराहे, ब्रिज एवं थाने के सामने किया गया। नपा की ओर से इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे ने श्रीफल देकर आचार्यजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस स्वा्गत में नपा के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। दोपहर में श्री द्वारिकाधीश मंदिर में महाराजश्री के प्रवचन सुनने के लिए सैकडों की संख्या में उपस्थित थे। अपने प्रवचन में आचार्यश्री ने घर की लक्ष्मी की विशेषता बताई उन्होंने कहा कि जो नौ चूल्हों को एक कर दें वहीं सच्ची लक्ष्मी हैं और जो इनकों अलग अलग कर दे वो सहीं मायने में लक्ष्मी नहीं है।
आचार्यश्री विशुद्ध जी का हुआ अनेक जगह स्वागत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








