---Advertisement---

आचार्य चाणक्य क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

By
On:
Follow Us

इटारसी। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय टेनिस बॉल आचार्य चाणक्य क्रिकेट टूर्नामेेंट का समापन रविवार को फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। पहला मैच जमदग्नि क्लब फैक्ट्री एवं जमानी चाल के बीच हुआ, जिसमें जमानी चाल विजेता रही। इसके बाद पहला सेमीफाइनल परशुराम सेना और ब्राह्मण समाज जमानी चाल के बीच हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जमानी टीम ने 122 रनों का लक्ष्य परशुराम सेना के सामने रखा। जमानी चाल जीतकर फाइनल मुकाबले में पहुंची। दूसरा सेमीफाइनल सिवनी मालवा एवं सोहागपुर के बीच हुआ, जिसमें सोहागपुर जीता। फाइनल मुकाबले में सोहागपुर एवं जमानी चाल के बीच कांटे की टक्कर हुई। जमानी टीम ने पहली बॉलिंग की, सोहागपुर टीम ने 75 रनों का लक्ष्य रखा। सोहागपुर टीम ने अच्छी फील्डिंग और मजबूत बॉलिंग की दम पर 20 रनों से जमानी टीम को शिकस्त दी। मैन ऑफ द मैच सोहागपुर के उदित को दिया गया, मैन ऑफ द सीरीज संकेत दुबे जमानी टीम को मिला। पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई, एसडीओपी उमेश द्विवेदी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर मौजूद थे। समाज के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र ओझा, नगर अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक शर्मा, सचिव राजकुमार केलू उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, प्रकाश दुबे, संयोजक राकेश दुबे, कुलभूषण मिश्रा ने विजेता टीम को बधाई दी। कॉमेंटर दिनेश उपाध्याय और प्रकाश दुबे रहे। जल्द ही सभी समाजों की टीम का टूर्नामेंट भी होगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.