---Advertisement---

आजादी पर्व पर फहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

By
On:
Follow Us

इटारसी। आजादी पर्व पर शहर का मुख्य समारोह जयस्तंभ चौक पर आयोजित किया। ध्वजारोहण प्रथम नागरिक सुधा अग्रवाल ने किया। समारोह में एनसीसी कैडेट्स ने नगर पालिका अध्यक्ष सुधा अग्रवाल को गार्ड आफ ऑनर दिया। मुख्य अतिथि ने गार्ड का निरीक्षण किया।
तय कार्यक्रम अनुसार समारोह में जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन हुआ। इस बार मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण चौधरी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह को संबोधित करते हुऐ नगर पालिका अध्यक्ष सुधा अग्रवाल ने कहा कि परिषद शहर के विकास में हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने शहर में उनकी परिषद के कार्यकाल में हुए कार्यों के साथ सफाई व्यवस्था में सहयोग देने वाले सफाई कर्मचारियों की तारीफ की। समारोह में स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों का स्वागत व सम्मान एवं नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी भी सम्मानित हुए। समारोह में राशि खाड़े और प्रीति ने वंदे मातरम गीत गाया। स्वागत भाषण नगर पालिका सीएमओ सुरेश दुबे ने दिया। मुख्य समारोह में एसडीएम अभिषेक गेहलोत और एसडीओ पुलिस अनिल शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। समारोह के अंत में ईश्वर ब्रास बैंड ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य समारोह में भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, सभापति राकेश जाधव, जसवीर छाबडा, भरत वर्मा, रेखा मालवीय, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, पार्षद गीता पटेल, प्रिंयका चौहान, मंजू मालवीय, भाजपा नेता जयकिशोर चौधरी, गोविन्द श्रीवास्तव, राहुल चौरे, मुकेश मैना, आशीष भदौरिया सहित अन्य पार्षद मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.