इटारसी। कोरोना के खौफ से सहमी जिंदगी अब पटरी पर आने की उम्मीद दिखने लगी है। जिस तरह से स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन को देखकर उम्मीदें बढ़ रही हैं, लगता है, जल्द ही हम ग्रीन जोन में आ सकते हैं और कुछ राहत मिलने की आस भी बन सकती है।
स्वास्थ्य विभाग के आज जारी बुलेटिन के अनुसार 6 और रिपोर्ट नेगेटिव आयी हैं। इसके अलावा जीन मोहल्ला के जिस बुजुर्ग को भोपाल में भर्ती कराया था, उनका स्वास्थ्य ठीक होने के बाद आज शाम तक उनको डिस्चार्ज किया जाएगा और भोपाल में अब कोई मरीज शेष नहीं रहेगा। केवल पवारखेड़ा में 2 और इटारसी में 1 मरीज रहेंगे। अब तक की रिपोर्ट को देखें तो केवल 20 रिपोर्ट और आना शेष हैं। स्वास्थ्य विभाग सोमवार तक 581 सेंपल भेज चुका है और अब तक 561 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं।
कोविड़ केयर सेंटर पवारखेड़ा से बीती रात 3 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज करने के बाद अब केवल 3 मरीजों की घर वापसी शेष है। इनमें 1 इटारसी और 2 पवारखेड़ा में भर्ती हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर जैसानी के अनुसार कोविड केयर सेंटर पवारखेड़ा से 3 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया। उन्होंने बताया कि उक्त तीनों को 14 दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन किया है, साथ ही उनकी सार्थक ऐप के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी।
आज भी 6 नेगेटिव, हरा क्षेत्र होने की उम्मीद बढ़ी


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






