इटारसी। व्यापारियों की संयुक्त बैठक में गुरुवार को हाट बाजार के दिन बंद कर निर्णय लिया है। ऐसे में न सिर्फ शहर बल्कि ग्रामीण अंचलों से आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, अत: जरूरी खरीदारी आज ही कर लें। व्यापारियों ने आज एक बैठक में जीएसटी के विरोध में बाजार बंद करने का निर्णय लिया है। आज शाम को व्यापारियों की टीम बाजार में सात बजे से बाजार बंद करने का आग्रह लेकर निकलेगी।
आज दोपहर में व्यापारियों की संयुक्त बैठक नावेल्टी रेस्टॉरेंट हुई जिसमें गुरुवार को बाजार बंद रखने का फैसला हुआ। शाम 7 बजे जयस्तंभ चौक पर व्यापारी एकत्र होंगे और दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील करने निकलेंगे। बंद में कपड़ा, किराना, सराफा सहित सभी प्रकार के व्यापार नहीं किए जाएंगे। बंद को कपड़ा व्यापारी महासंघ, किराना व्यापार महासंघ, जनरल मर्चेंट एसोसिएशन, पटवा बाजार, गैरिज लाइन, सराफा बाजार, फल-सब्जी विक्रेता संघ, कर सलाहकार समिति, इलेक्ट्रॉनिक विक्रेता संघ ने बंद को समर्थन दिया है। संयुक्त व्यापार महासंघ के सचिव सनमुखदास चेलानी, किराना व्यापार महासंघ के पंकज राठौर, व्यापार महासंघ के अर्जुन भोला, रेडिमेड कपड़ा व्यापार संघ के राहुल चेलानी, कर्मवीर गांधी, कैलाश नवलानी, ओम सेन सहित अनेक व्यापारियों ने एकराय होकर बंद का फैसला लिया। सराफा व्यापारी संघ की ओर से यज्ञदत्त गौर ने अपने संघ के साथियों से कहा है कि वे संयुक्त व्यापारी महासंघ के निर्णय अनुसार कल 15 जून गुरुवार को अपना व्यापार बंद कर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कल अपना व्यवसाय बंद कर इस कठोर और न समझ आने वाले व्यापार विरोधी कानून जीएसटी का विरोध करें। कल सुबह 9 बजे सभी व्यापारी जयस्तंभ पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
आज ही कर लें जरूरी खरीदी, नहीं तो फिर होगी दिक्कत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







