इटारसी। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मप्र से मिले कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत आज समग्र स्वच्छता के लिए नपा के स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सफाई की।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल के निर्देश पर आज समग्र स्वच्छता की गतिविधियों के अंतर्गत नपा के स्वास्थ्य अधिकारी एसके तिवारी और स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी के नेतृत्व में अस्पतालों, पार्कों, बस स्टैंउ, तालाब, पूजा पंडाल और शौचालय, यूरिनल आदि की सफाई की गई।
नपा के समग्र स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सभापति राकेश जाधव पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सीएमओ संजय दीक्षित ने बताया कि शहर के नागरिक भी सफाई के लिए जागरुक हो रहे हैं और विभिन्न संगठनों ने भी इस विशेष सफाई अभियान में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए विभिन्न कालोनियों में सफाई की है।
आज हुई सार्वजनिक स्थलों की सफाई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








