इटारसी। आनंद विभाग मप्र शासन के निर्देश पर 14 से 21 जनवरी के मध्य आनंद उत्सव मनाया जा रहा है। सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
नगर पालिका कार्यालय में सोमवार की शाम कर्मचारियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। नगर पालिका कर्मचारियों ने कुर्सी दौड़, नीबू चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद ही परिणामों की घोषणा भी हुई। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में महिला वर्ग में श्रीमती शिखा पाराशर प्रथम, लता मनोटे द्वितीय रहीं। पुरुष वर्ग में रोहित पाठक प्रथम और रमेश दुबे द्वितीय स्थान पर रहे। नीबू चम्मच दौड़ के महिला वर्ग में राधा रैकवार प्रथम और लक्ष्मी यादव द्वितीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में रोहित पाठक प्रथम और हरिओम उपाध्याय द्वितीय स्थान पर रहे।
आनंद उत्सव के दूसरे दिन 15 जनवरी को सुंदरकांड, 16 को रंगोली और मेहंदी, 17 को अंताक्षरी, 18 को स्वस्थ बेबी और फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। इसी तरह से 19 जनवरी को अटल पार्क में कुर्सी दौड़, 20 को गांधी मैदान में क्रिकेट और हॉकी प्रतियोगिता 21 को स्वच्छता सर्वेक्षण सायकिल रैली नपा कार्यालय से न्यास कालोनी, पुलिस थाने से जयस्तंभ चौक से रेस्ट हाउस के सामने से होकर नपा कार्यालय में समाप्त होगी। इसी दिन दोपहर 2 बजे से नपा सभागार में पुरस्कार वितरण होगा।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
आनंद उत्सव : नपा में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
For Feedback - info[@]narmadanchal.com