इटारसी। उत्कृष्ट विद्यालय केसला में आनंद उत्सव के अंतर्गत प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कवि ब्रजकिशोर पटेल ने कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को आनंदित किया। उनके साथ बीईओ आशा मौर्य, भगवानदास बेधड़क, तरूण तिवारी तरू और मदन बड़कुर तन्हाई ने अपनी कविताओं से आदिवासी अंचल में आनंद का वातावरण दुगना कर दिया।
विद्यालय के प्राचार्य एसके सक्सेना ने आनंद उत्सव के उद्देश्यों की जानकारी देते हुये बताया कि जीवन का लक्ष्य आनंद होना चाहिये। जनपद सदस्य मनोज गुलबाके ने उत्कृष्ट कार्यो को करते हुये जीवन में आनंद प्राप्त करते रहने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के अंतर्गत कबड्डी, दौड़ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में जनपद अध्यक्ष गणपत सिंह उईके, सीईओ सीपी सोनी ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में केसला, ताकू और मोरपानी पंचायत तथा जनपद तथा जिला पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित हुये।
आनंद उत्सव में छाया आनंद
For Feedback - info[@]narmadanchal.com









