समापन अवसर पर रविवार को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
इटारसी। आज केसला जनपद के ग्राम बिछुआ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मध्य प्रदेश शासन के आयोजन आनंद उत्सव का शुभारंभ किया गया।
इस आनंद उत्सव में ग्राम बिछुआ, सोनतलाई, मरोड़ा और बेलावाड़ा ग्रामों के ग्रामवासी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। आनंद उत्सव में शुभारंभ के अवसर पर आज प्रथम दिन छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
आनंद उत्सव में मुख्य अतिथि केसला जनपद में सांसद प्रतिनिधि शैलेन्द्र दीक्षित थे तथा अध्यक्षता विनय यादव विधायक प्रतिनिधि केसला ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अजय महाला जनपद सदस्य और सभापति केसला, श्रीमती सविता यादव जनपद सदस्य केसला थे। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और सरस्वती वंदना के साथ आनंद उत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की कार्ययोजना पर संकुल प्राचार्य संजय द्विवेदी ने प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि शैलेन्द्र दीक्षित, विशिष्ट अतिथि अजय महला और बीआरसी कृष्ण कुमार शर्मा ने आनंद उत्सव के महत्व और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक देवेन्द्र नागवंशी ने किया। आनंद उत्सव के समापन पर रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
आनंद उत्सव में नेहरू युवा केंद्र के ऋषभ दुबे के साथ अतिथियों ने शाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया। आनंद उत्सव को सफल बनाने में संकुल के शिक्षक शिवकुमार द्विवेदी, रामकिशोर पठारिया, अनूप बरखने, रामलाल यादव, सौरभ तिवारी, सरपंच बिछुआ और उपसरपंच मनोज दुबे का योगदान प्रमुख रूप से रहा। आनंद उत्सव का समापन और प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण रविवार को होगा।
आनंद उत्सव में हुई खेल प्रतियोगिता
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








