इटारसी। मप्र शासन के निर्देशानुसार केसला ब्लॉक के स्कूलों का संयुक्त आनंद उत्सव का आयोजन किया गया।
आनंद उत्सव का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखतवा में किया। ग्राम पंचायत चारटेकरा, चौकीपुरा, कालाआखर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आनंद उत्सव के अन्तर्गत खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसी दौरान प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पुरस्कार वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गनपत सिंह उईके, जनपद सदस्य सुशील बरकड़े के साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य एमएस चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
आनंद उत्सव : हुए खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








