होशंगाबाद। सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमिताभ जैन के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने विशेष अभियान के दौरान करीब तीस हजार की अवैध शराब बरामद की है।
मुखबिर से मिली सूचना पर ईदगाह पटरी के पास से लावारिस हालत में मिली 10 पेटी अवैध शराब जब्त की है जो कि प्लेन मदिरा के पाव है। जब्त शराब की कीमत 30 हजार रुपये के आसपास बताई गई है। सहायक आयुक्त आबकारी राज नारायण सोनी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही शिकलीकर मोहल्ले, ईदगाह क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया।
आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध शराब
For Feedback - info[@]narmadanchal.com









