इटारसी। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सोमवार को चलाई गई विशेष मुहिम के तहत विभिन्न प्लेटफार्म पर कड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत 30 आरोपियों पर कार्रवाई की है। आरपीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी हेतराम महावर के नेतृत्व में बीते दिन की गई कार्रवाई के दौरान करीब आधा दर्जन वेंडरों को पकड़ा गया। इसके साथ ही महिला कोच, विकलांग कोच और न्यूसेंस फैलाने वालों के खिलाफ धरपकड़ कर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि आरपीएफ द्वारा समय-समय पर प्लेटफार्म पर खानपान सामग्री बेच रहे अवैध वेंडरों और संदिग्ध रूप से घूमने वाले आपराधिक तत्वों के खिलाफ सक्रियता से कार्रवाई की जाती है।
आरपीएफ ने प्लेटफार्म पर की सघन धरपकड़
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








