नाबालिग घरेलू कर्मचारी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
इटारसी। आर्डिनेंस फेक्ट्री के एजीएम पर उनके घर में काम करने वाली नाबालिग कर्मचारी ने घर में काम के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पथरोटा पुलिस ने एजीएम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोपहर में एसडीओपी अनिल शर्मा जांच के लिए आर्डनेंस फैक्ट्री जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार पथरोटा थाने में आर्डनेंस फैक्ट्री के एजीएम एन एक्का पर धारा 354, 7/8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। करीब 16-17 वर्ष की किशोर एजीएम के घर खाना बनाने का काम करती थी। बताया जाता है कि वह अपने माता-पिता के साथ बंगले के पास ही सर्वेंट क्वार्टर में रहती है। घटना रात करीब सवा 9 बजे की बतायी जा रही है। बताया जाता है कि एमजीएम एन एक्का का परिवार राजधानी भोपाल में रहता है वे यहां पर अकेले रहते हंै। श्री शर्मा ने कहा कि वे आज दोपहर में जांच के लिए घटनास्थल पर जाएंगे।
इनका कहना है…
हां, एजीएम के विरुद्ध पास्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। उनके घर खाना पकाने वाली किशोरी ने प्रकरण दर्ज कराया है। दोपहर में जांच के लिए घटना स्थल जाएंगे।
अनिल शर्मा, एसडीओपी
आर्डनेंस फैक्ट्री के एजीएम पर पास्को एक्ट का मामला दर्ज
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








