इटारसी। रेल प्रशासन भोपाल में 25 से 27 नवंबर तक होने वाले तीन दिवसीय आलमी तबलीगी इज्तिमा में आने वाले धर्मावलंबियों की भीड़ को देखते हुए नांदेड़-भोपाल-नांदेड़ के मध्य इज्तिमा स्पेशल ट्रेन चला रहा है।
गाड़ी संख्या 07421 नांदेड़-भोपाल इज्तिमा स्पेशल ट्रेन 23 नवंबर को नांदेड़ से रात 9 बजे चलकर अगले दिन रात 11:20 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07422 भोपाल-नांदेड़ इज्तिमा स्पेशल 27 को भोपाल स्टेशन से रात 9 बजे चलकर अगले दिन रात 9:15 बजे नांदेड स्टेशन पहुंचेगी।
नांदेड़ से आने वाली ट्रेन रात 9 बजे इटारसी पहुंचेगी तथा 10 मिनट के हाल्ट के बाद 9:10 बजे यहां से भोपाल के लिए रवाना होगी। इसी तरह से भोपाल से वापसी में यह ट्रेन रात 10:50 बजे इटारसी आएगी और 11 बजे यहां से नांदेड़ के लिए रवाना होगी।
ये गाड़ी रास्ते में मुदखेड़, उमरी, धर्माबाद, बसर, निजामाबाद, केमारेड्डी, मेडचल, बोलारुम, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, मौला अली, अलेर, जनागांव, काजीपेट, जामीकुंता, रामागुंडम, सिरपुर- कागजनगर, बल्लारशाह, नागपुर एवं इटारसी स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 8 शयनयान श्रेणी एवं 2 एसएलआर सहित कुल 10 कोच रहेंगे।
आलामी तबलीग़ी इज्तिमा पर स्पेशल ट्रेन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








