इटारसी। केरल के कोट्टयम में होने वाली आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी साफ्टबाल चेम्पियनशिप के लिए चयनित इटारसी के खिलाड़ी आज यहां से अहिल्यानगरी एक्सप्रेस से रवाना हुए। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की टीम से छात्राएं श्वेता रैकवार, शालू पटेल, स्वाति शर्मा, प्रिया निम्बोरकर, वर्षा कटारे तथा छात्र वर्ग में सत्यम सिंह राजावत, अमन अरोरा और अभिषेक रावत शामिल हैं।
प्रतियोगिता 26 जनवरी से 30 जनवरी के मध्य आयोजित होगी। आलोक चौधरी ने बताया कि छात्र वर्ग की टीम 25 जनवरी को अहिल्यानगरी एक्सप्रेस से रवाना होगी। उनकी प्रतियोगिता 28 जनवरी से 1 फरवरी के मध्य होगी। इन चयनित खिलाडिय़ों को जिला साफ्टबाल संघ अध्यक्ष तरुण पोपली, पाली भाटिया, जयकिशोर चौधरी, राकेश जाधव, हरप्रीत छाबड़ा, जॉय जेकब, निधि तिवारी, आलोक चौधरी, हर्ष, साजन, सुनील आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चेम्पियनशिप में चयन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








