इटारसी। गोवा एक्सप्रेस में खंडवा से इटारसी आ रही एक महिला और उसके बच्चों के साथ आगरा के कुछ यात्रियों ने बुरी तरह से न सिर्फ मारपीट की बल्कि चेहरे पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया। जीआरपी ने महिला की शिकायत ले ली है जबकि आगरा के यात्रियों के बयान दर्ज करने त्वरित विवेचना दल भेजा है। आश्चर्य की बात है कि जीआरपी ने आरोपियों को यहां नहीं उतारा जबकि जीआरपी आरोपियों को उतारती है, आरोपियों के साथ क्यूआईटी दल क्यों भेजा गया?
मिली जानकारी के अनुसार इटारसी के बारह बंगला निवासी अनिता पति कमल रैकवार 40 वर्ष, उसकी बेटी साक्षी 19 और दिव्यांग बच्चा मनीष 7 वर्ष गोवा एक्सप्रेस से महिला कोच में खंडवा से इटारसी आ रहे थे कि इसी कोच में आगरा की कुछ महिलाएं और उनके साथ एक पुरुष यात्रियों ने दिव्यांग मनीष को बैठने के विवाद में धक्का देकर गिरा दिया। जब महिला और उसकी बेटी ने विरोध किया तो महिलाओं ने इनके साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि उनके साथी पुरुष ने महिला के चेहरे पर ब्लेड से वार भी कर दिया। महिला की बेटी का कहना है कि उसकी कुर्ती भी फाड़ दी जबकि महिला ने घटना में उसका मंगलसूत्र और कान के टाप्स भी जाने की शिकायत जीआरपी में की है।
आश्चर्य है आरोपियों को नहीं उतारा जीआरपी ने
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







