इटारसी। दो दिन में इटारसी में कोरोना पॉलिटिव मरीजों की संख्या पांच हो गयी है। बुधवार को इटारसी में चार और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दो दिन में पांच मरीज होने से इटारसी नगर होशंगाबाद जिले में कोरोना का हॉट स्पाट बन गया है। पिछले दिनों जीन मोहल्ला के जिस बिजली विभाग के लाइनमेन की मृत्यु हुई थी, उसके परिवार के चार और सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनकी रिपोर्ट भोपाल से आज शाम को स्वास्थ्य विभाग होशंगाबाद को मिली है।
जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर जैसानी ने बताया कि आज शाम जीन मोहल्ला के मो. हकीम खान की पिछले दिनों मौत हुई थी। उनका सेंपल कोरोना जांच के लिए भोपाल भेजा गया था जो किसी कारण से खराब हो गया था। इसके बाद उनके परिवार के पांच लोगों का सेंपल जांच के लिए भोपाल भेजा गया, जिनमें से चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। बता दें कि हकीम खान की पिछले दिनों मौत हो गयी थी। उनको कोरोना संदिग्ध माना था। लेकिन, उनका सेंपल भेजने के बाद रिपोर्ट नहीं आयी तो उनके परिवार के सदस्यों का सेंपल भेजा था। आज शाम चार सदस्य पॉजिटिव पाये गये हैं।
इटारसी में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले

Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







