इटारसी। शहर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 15 हो गयी है। शनिवार को जो 30 सेम्पल भेजे थे, उनमें से पांच रिपोर्ट आज पॉजिटिव आयी है। अब पंद्रह पॉजिटिव में जीन मोहल्ला के 10, देशबंधुपुरा के 2, जाटव मोहल्ला सोनासांवरी, गांधीनगर और हाजी मंजिल का एक-एक मरीज है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जो सेंपल्स भेजे गये थे, उनमें से पांच पॉजिटिव आये हैं। इनमें चार जीन मोहल्ला और एक हाजी मंजिल का है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने इटारसी से कुल 30 सेंपल्स जांच के लिए भोपाल भेजे थे। इनमें जीन मोहल्ला और हाजी मंजिल के सेंपल्स थे।
डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. एके शिवानी ने बताया कि 30 में से पांच पॉजिटिव और शेष सभी नेगेटिव रिपोर्ट आयी है। पॉजिटिव सेम्पल में रहमुदनिशा 47 वर्ष, फाईजा कुरैशी 24, शहनाज बी 35, और आदिल खान 17 जीन मोहल्ला से हैं और मोहम्मद इदरेश हाजी मोहल्ला कस्तूरबा नगर से है।
इटारसी में पांच नये पॉजिटिव, संख्या 15 हुई

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









