प्रमोद गुप्ता
सारणी/पाथाखेड़ा। जिले की आर्थिक व्यवस्था को धक्का देने वाला शहर पाथाखेड़ा खुद की बदहाली पर आंसू बहा रहा है। वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड और नगरपालिका के माध्यम से शहर की साफ सफाई होती है, लेकिन पाथाखेड़ा बस स्टैंड पर टैक्सी और बसों के अव्यवस्थित खड़े रहने और साफ-सफाई के आभाव की वजह से यात्री यहां उतरना पसंद नहीं करता। यदि कोई उतर भी जाए तो बस स्टैंड पर ज्यादा देर तक खड़ा रहना पसंद नहीं करता। बस स्टैंड के व्यापारियों की मानें तो पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता की वजह से यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे महिला यात्री इस स्थान पर उतरना अथवा रुकना पसंद नहीं करती। ऐसी स्थिति को देखते हुए क्षेत्र के व्यापारियों ने पाथाखेड़ा बस स्टैंड पर व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
इसलिए पाथाखेड़ा बस स्टैंड पर नहीं उतरना चाहते यात्री
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







