इटारसी। जैविक खानपान पसंद करने वालों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। इस बार जैविक उत्पाद का बाजार रेस्ट हाउस के खुले कैम्पस में सोमवार 9 दिसंबर को लगेगा। अब तक यह बाजार माह के प्रथम रविवार को लगता रहा है। लेकिन, इस बार इसे महात्मा गांधी के 150 वें जन्म वर्ष को समारोहपूर्वक मनाने के लिए निकाली जा रही जय जगत ग्लोबल शांति यात्रा-2020 के अवसर पर लगाया जा रहा है। यह यात्रा 9 दिसंबर, सोमवार को इटारसी पहुंच रही है। इस यात्रा के चार उद्देश्यों में से एक उद्देश्य जैविक खाद्य पदार्थ के लिए लोगों को प्रेरित करना भी है। इसी लिए इस बार का जैविक बाजार 9 दिसंबर सोमवार को सुबह 10 बजे से रेस्ट हाउस के खुले परिसर में लगेगा।
इस बार जैविक बाजार रेस्ट हाउस परिसर में
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








