इटारसी। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में करुणोदय चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसायटी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेल्वे के एनआर ठाकुर, हेराल्ड थामस, सतीष डागर उपस्थित रहे।
गांधी जयंती के अवसर एक सीटीएस कर्मचारी का शाल श्रीफल देकर सम्मान भी किया। इस कर्मचाारी को टे्रन नंबर 3202 के एस-7 कोच के टायलेट में एक रुपए से भरा पर्स मिला था जिसमें अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे, कर्मचारी ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर ये पर्स उसके सही मालिक तक पहुंचाया। खुश होकर यात्री ने कर्मचारी को ईनाम के रूप से 500 दिये तथा धन्यवाद दिया था। मुख्य अतिथि श्री थामस एवं श्री ठाकुर ने कर्मचारी की ईमानदारी की सराहना कर समस्त कर्मचारियों को ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी। संस्था अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि हम राष्ट्रहित में संकल्प लें कि गलत आचरण न करें, कठिन मेहनत करके अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें जिससे वे देश के अच्छे नागरिक बन सकें।
ईमानदारी पर कर्मचारी को किया सम्मानित
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








