इटारसी। मुहर्रम के चालीस दिन बाद आज चहल्लुम का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर ईरानी समुदाय ने नगर में मातमी जुलूस निकाला। चहल्लुम मुस्लिम धर्मावलंबियों का एक प्रमुख त्योहार। लोग इसे चालीसवा के नाम से ज्यादा जानते हैं। चहल्लुम के दिन लोग विशेष रूप से फातिया पढ़ते हैं और मिटाईयां बांटते हैं।
ईरानी समुदाय के लोगों ने आज ईरानी डेरे से चहल्लुम का जुलूस निकाला जो प्रमुख मार्गों से होता हुआ, जयस्तंभ चौक पहुंचा जहां समाज के युवाओं ने छाती पीट-पीटकर खुद को लहूलुहान कर लिया।
ईरानी समुदाय ने निकाला चहल्लुम का जुलूस
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








