इटारसी। प्रेमी के साथ भाग रही महिला को सूचना के बाद जीआरपी ने विंध्याचल एक्सप्रेस से उतारा है। मामले में परिजनों को सूचना देने के साथ जीआरपी ने पकड़े गए प्रेमी युगल से पूछताछ शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जीआरपी को बीना एक्सप्रेस में नरसिंहपुर के गाडरवारा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम की 25 वर्षीय विवाहित महिला और उसके 28 वर्षीय प्रेमी युवक के घर से भाग जाने की सूचना मिली थी। मामले में जीआरपी ने प्रेमी युगल को जंक्शन पर उतार लिया और थाने लाकर पूछताछ की है।
बताया जा रहा है कि महिला का एक वर्ष पूर्व विवाह हो चुका है। परन्तु पति से विवाद के बाद वह वापस घर आ गई और घर के पास रहने वाले 28 वर्षीय प्रेमी युवक से वह प्रेम विवाह करने घर से निकली थी। फिलहाल प्रेमी युगल जीआरपी की हिरासत में है जहां पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। मामले में जीआरपी पूछताछ कर रही है।










