कॅरियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन
इटारसी। शासकीय एमजीएम पीजी कालेज में संचालित व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के द्वारा व्यक्तित्व विकास कॅरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। व्यक्तित्व विकास में उद्यमिता की भूमिका विषय पर व्याख्यान देने हेतु भोपाल स्थित कॅरियर कॉलेज आफ मैनेजमेंट से मैनेजमंट के सहप्राध्यापक राजेश श्रीवास्तव उपस्थित हुए थे अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रमोद पगारे ने की।
व्यक्तित्व विकास में उद्यमिता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि उद्यमिता ही वह ताकत है जिसके सहारे कम पढ़ा-लिखा व्यक्ति भी सफलता और दौलत के शिखर पर पहुंच सकता है । उन्होंने कई क्षेत्रों से सफल व्यक्तियों के उदाहरण पेश करते हुए उद्यमिता के प्रमुख गुणों को विस्तार से समझाया। प्राचार्य डॉ. पगारे ने छात्र छात्राओं को उद्यमी बनने हेतु प्रेरित किया। व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. पीके अग्रवाल ने विद्यार्थियों से आह्नान किया कि वे नियमित कक्षाओं के अलावा कालेज की अन्य गतिविधियों में भी भाग लें।
उद्यमिता की ताकत से सफलता संभव
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








