होशंगाबाद।एसपी अरविंद सक्सेना के मार्गदर्शन,एएसपी राकेश खाखा के नेतृत्व एवं एसडीओपी अनिल त्रिपाठी के निर्देशन में बाबई थाना प्रभारी शंकरलाल झारिया व उनकी टीम ने कल देर रात चपलासर रेत खदान से एक जेसीबी मशीन सहित दो डंपरों को जब्त किया है।
थाना प्रभारी शंकरलाल झारिया ने बताया कि अवैध रेत खनन व चोरी करते पाए जाने पर इन डंपरों को जब्त किया है। इस कार्रवाई में एसआई भदौरिया, एएसआई जुगल जोड़े, प्रधान आरक्षक माखन कटारे, आरक्षक प्रभाकर, आरक्षक कपिल आदि का सराहनीय योगदान रहा। बताया गया कि वाहन चालक व वाहन मालिक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
एक जेसीबी दो डंपर जब्त
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








