इटारसी। सैनिक बनकर आर्मी जवानों से एटीएम से ठगी करने वाले शातिर ठग सुनील पिता शिवनाथ दुबे को जीआरपी ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर न्यायालय से बुधवार को हासिल किया है।
इटारसी रेल जंक्शन पर उतरने वाले आर्मी जवानों को खुद भी अलग रेजीमेंट में सैनिक होना बताकर पहले उनका विश्वास जीतना और फिर एटीएम को ब्लाक बताकर उनसे एटीएम उपयोग करने का बोलकर उन्हें ठगने वाले शातिर ठग सुनील दुबे को जीआरपी ने पूर्व में तीन मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेजा फिर यहां डायरी आने के बाद दर्ज मामलों में पुन: उससे पूछताछ करने तथा उसके बाद जुर्म कबूल करने पर जीआरपी ने जेल में ही इन शेष अपराधों में आरोपी सुनील दुबे की फार्मल गिरफ्तारी की। बुधवार को उसकी पेशी होने पर जीआरपी ने शेष मामलों में 15 अप्रैल तक पुन: पांच दिनी पुलिस रिमांड पर न्यायालय से हासिल किया है। एएसआई श्रीलाल पडरिया ने बताया कि एक मामले में आरोपी को माल मशरूका बरामद किया जाना है। गुरुवार को टीम आरोपी के साथ उसके घर उत्तरप्रदेश के लिए रवाना होगी।
एटीएम से ठगी करने वाले ठग को लिया रिमांड पर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








