इटारसी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बावजूद शासकीय कन्या महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह पर सवाल उठाते हुए इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। संगठन ने एसडीएम के नाम दिए ज्ञापन में कहा है कि 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे प्रदेश के सभी सरकारी कालेजों में आचार संहिता लागू हो गयी थी। बावजूद इसके शासकीय कन्या महाविद्यालय में 11 बजकर 40 मिनट पर जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रवाल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसकी अनुमति प्राचार्य श्रीमती कुमकुम जैन ने दी। संगठन ने मांग की है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर प्राचार्य श्रीमती जैन और जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल को छात्रसंघ चुनाव तक कालेज में प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए तथा जांच कर एफआईआर करायी जाए।
एनएसयूआई ने की आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








