इटारसी। नएवर्ष की शुरुआत के दूसरे दिन मालवीयगंज निवासी आटो चालक के साथ मारपीट के मामले में स्वयं आटो चालक ने एक आरोपी पूर्व पार्षद रजनीकांत सोनकर का नाम एफआईआर से हटाने के लिए पुलिस के समक्ष हलफनामा पेश किया है।
थाना प्रभारी के नाम दिए आवेदन में पीडि़त लिखीराम पटेल पिता शंकरलाल पटेल ने कहा है कि उसने रज्जन सोनकर, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र सोनकर, राजकुमार, अमित और विशाल का नाम लिखाया था, रजनीकांत सोनकर का नाम तो उसने पुलिस को कहा ही नहीं। उनसे मेरा कभी कोई विवाद ही नहीं रहा है, ना ही वे उक्त घटना में शामिल थे, उनका नाम एफआईआर में कैसे आया इसकी जानकारी मुझे अखबारों से ही मिली है। आटो चालक ने कहा, वह रजनीकांत सोनकर पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं चाहता है, यह नाम एफआईआर से हटाया जाए।
एफआईआर से पूर्व पार्षद का नाम हटाने दिया हलफनामा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com









