इटारसी। भारत शासन के निर्देशानुसार मप्र में मीजल्स रूबैला अभियान के अंतर्गत मीजल्स और रूबैला के प्रति सुरक्षा प्रदान करने के लिए एम.आर. का एक टीका स्कूलों में 15 जनवरी से प्रारंभ किया गया है। इसी तारतम्य में आज बचपन ए प्ले स्कूल और नोबल हाइटस पब्लिक स्कूल में 2 वर्ष से 8 वर्ष आयु के करीब 200 बच्चों को टीका लगाया गया। शासकीय अस्पताल से आई टीम द्वारा आज सुबह दस बजे से कक्षा प्ले ग्रुप , नर्सरी, केजी वन, केजी टू, पहली, दूसरी, तीसरी के बच्चों को इस लगने वाले एमआर टीके से किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई।

इस मौके पर शासकीय अस्पताल के अधीक्षक डा. एके शिवानी, शिशु रोग विशेषज्ञ डा.आरके चैधरी, डब्ल्यूएचओ टीम के अधिकारी डा. कानारे, एलएचव्ही श्रीमती एस नार्टन, श्रीमती राजपूत, एएनएम श्रीमती प्रियंका राजपूत, अर्चना चैधरी, आंगनवाडी कार्यकर्ता कुमारी सायरा बानो, चांद बी, परवीन बेगम, खातून बी, आशा कार्यकर्ता विनम लौवंशी, हेमलता निवाडे, आंगनवाडी सुपरवाइजर श्रीमती दीप्ति शुक्ला उपस्थित थीं।







