होशंगाबाद। स्वामी विवेकानंद जयंती एवं मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्री समर्पण श्री द्वारा आयोजित पतंग प्रतियोगिता का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया। इस अवसर पर श्री समर्पण श्री के संरक्षक सोहागपुर विधानसभा के विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना, जि़ला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भरत सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष बड़े भाई अखिलेश खंडेलवाल, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रसन्न हर्णे, जि़ला उपभोक्ता फ़ोरम के सदस्य एवं श्री समर्पण श्री के संरक्षक दिनेश शर्मा, भाजपा खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वंदना दुबे, बजरंग दल के जि़ला सुरक्षा प्रमुख ब्राह्मण सेना संस्थापक गज्जू तिवारी, एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री शिव प्रताप भदौरिया उपस्थित थे ।
प्रथम पुरस्कार राजपाल चड्ढा एवं नहीम खान इन दोनों ने 17-17 पतंग काटी, तीसरा पुरस्कार विमल कदम 12 पतंग काटी, दूसरा पुरस्कार वसीम खान, 14 पतंग काटी। कुल 148 पंजीयन आए थे। प्रतियोगिता में सिर्फ कागज की पतंग का ही इस्तेमाल किया गया था।
एसपी श्री सक्सेना और विधायक श्री सिंह ने भी उड़ाई पतंग
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








