इटारसी। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा ने स्टेट बैंक के 62 वें स्थापना दिवस पर नगर के कई स्कूल व अनाथश्रम में फल व बिस्कुट का वितरण किया। इस अवसर पर शाखा में आए समस्त ग्राहक को टॉफी बांटकर स्वागत किया। शाखा में आए सभी ग्राहकों को बैंक के डिजिटल उत्पादों की जानकारी भी दी गयी जिससे लोग अपने लेन देन सुरक्षित ढंग से त्वरित कर सकें। मुख्य शाखा प्रबंधक कमलेश वर्मा ने बताया कि इस दौरान शाखा द्वारा वित्त पोषित 3 ट्रैक्टर की चाबी भी ऋणी को प्रदान की गयी।
एसबीआई ने स्थापना दिवस पर किया ये काम
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







