सारणी। नगर के एसबीआई रोड के रूढ़की आवास क्रमांक 404 के बाउंड्री में एक विशाल सांप के प्रवेश कर जाने से घर में दहशत फैल गई। सांप को देखने वालों की बड़ी संख्या में भीड़ लग गई। बताया जाता है कि लगभग साढ़े पांच फुट से अधिक ऊंचाई की धामन सांप होने की वजह से कोई भी इसे मारने और पकडऩे की जेहमत नहीं उठा पा रहा था। सुपर डी कॉलोनी में रहने वाले समाजसेवी सुनील सरेआम सारणी को जैसे ही पता चला कि एसबीआई के समीप के आवास में सांप निकला है। वैसे ही उन्होंने पाथाखेड़ा के विजय पटने को बुलाकर सांप को पकडऩे को कहा। लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद 5 फीट से अधिक लंबी धामन सांप को पकडऩे में युवक को सफलता मिली है। सांप को पकडऩे के बाद युवक ने उसे पास के जंगल में छोड़ दिया। इसकी जानकारी वन विभाग को भी दी है।
एसबीआई रोड के आवास में सांप निकलने से दहशत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







