होशंगाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला नर्मदापुर राष्ट्रीय कला संस्कृति मंच प्रकल्प को लेकर वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए स्टे होम शो योर टैलेंट रूप में युवाओं को कला संस्कृति को प्रदर्शित करने को लेकर स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिला संयोजक कृतिक शिवहरे ने बताया कि इसमें ऑनलाइन चित्रकारी, पेंटिंग, स्केच, वाद्ययंत्र यंत्र वादन कला, लोक नृत्य, गीत गायन एवं कविता भाषण वाचन करायी गई। प्रतियोगिता में अपने वीडियो फोटो भेजकर जिलेभर की छात्र शक्ति, युवा तरुणाई बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

जिला प्रमुख राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख मृदुलनाथ चौहान के अनुसार जिले की प्रत्येक इकाई कि कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर इस अभियान में भागीदारी लेकर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। मीडिया प्रमुख ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से यश तिवारी, त्रिलोक गोयल, सौरभ रूरे, प्रद्युम्न तिवारी, रूपेंद्र साहू, छोटे साहब पटेल, किशन चौबे, सत्यम रघुवंशी, यशवंत दुबे, अपूर्वा अग्रवाल, नेहा मालवीय आदि सभी पदाधिकारी जिलेभर में इस अभियान को लेकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह अभियान 2 अप्रैल तक जिलेभर में चलाया जाएगा जो सहभागिता लेना चाहता है। वह सोशल मीडिया संपर्क सूत्रों के माध्यम से प्रतिभागी बन सकता है।










