---Advertisement---

ओझा बस्ती में लगाई संस्कार कक्षाएं

By
On:
Follow Us

इटारसी। लायंस क्लब इटारसी कपल ने सेवा सप्ताह के अन्तर्गत नगर की अत्यंत पिछड़ी ओझा बस्ती में बच्चों को संस्कार कक्षा लगाई। इस दौरान बच्चों को और माताओं को सफाई का महत्व बताते हुए बच्चों को नियमित शाला भेजने हेतु प्रेरित किया।
संगठन अध्यक्ष अध्यक्ष आरडी रघुवंशी ने संगठन द्वारा बेहतर काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रविन्द गुप्ता ने स्वास्थ संबंधी जानकारी दी। सचिव डॉ. विजयंत बड़कुल, डॉ. अभिषेक सोनी ने बच्चों और अभिभावकों को डेंगू, मलेरिया, स्वाइन फ्लू के बचाव हेतु दवाओं का वितरण किया। वार्ड पार्षद अमृता ठाकुर की अनुशंसा पर संगठन सदस्यों ने शिक्षा का महत्व बताते हुए स्लेट, कलम और बिस्कुट वितरित किये। पिछड़े वर्ग के बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के इस प्रयास में चार्टर अध्यक्ष प्रीति दुबे, अतुल शुक्ला का सहयोग सराहनीय रहा। कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने उपस्थित जनों का आभार माना ।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.