इटारसी। केन्द्र सरकार से इटारसी को खुले में शौचमुक्त घोषित किया गया है। केन्द्र से इसका प्रमाण पत्र मिलने के बाद नगर सरकार की मुखिया, नपा परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा राजेन्द्र अग्रवाल और मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे का सम्मान 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे नगर पालिका सभागार में किया जाएगा। नपा सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा मुख्य अतिथि रहेंगे। विस अध्यक्ष डॉ. शर्मा श्रीमती अग्रवाल और श्री दुबे का सम्मान करेंगे।
ओडीएफ होने पर अध्यक्ष और सीएमओ का सम्मान कल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








